logo

निर्माणाधीन हॉस्पिटल के सिक्योरिटी-मजदूर ने 2 बच्चों की मां को छेड़ा, आक्रोशित ग्रामीण धरना पर बैठे

adityapur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर (Jamshedpur) के आदित्यपुर में 2 बच्चे की मां को छेड़ना एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल के सिक्योरिटी मजदूर को महंगा पड़ गया। पीड़िता का नाम बेहुला महतो है। महिला का आरोप है कि काम से लौटने के दौरान सिक्योरिटी गार्ड और छह मजदूरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि महिला ने विरोध कर शोर मचाया और सब को खदेड़ दिया। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है। ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जबतक अपराधियों की शिकायत नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। ग्रामीणों को समझाने SDM पारुल सिंह (SDM Parul Singh) मौके पर पहुंचीं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड और मजदूर गेट खोलने को तैयार नहीं थे। 


पुलिस दलबल के साथ मौके पर मौजूद
मामला इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर पार्क के पास का है। यहां अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं के सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों पर छेड़खानी का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने एसडीएम पारुल सिंह के समक्ष स्पष्ट तौर पर कहा है जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, वे लोग गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना और गम्हरिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर डटी हुई है। 


ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गार्ड की बेरहमी से की पिटाई 
बीती रात डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित दर्जन भर पुलिस अधिकारी और दो दर्जन से भी अधिक महिला एवं पुरुष जवान मौके पर पहुंचे थे। हालांकि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उक्त अस्पताल के निर्माण में मुर्शिदाबाद के मजदूरों से काम लिया जा रहा है, जिसमें ज्यादातर नाबालिग मजदूर भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी एसडीएम को ग्रामीणों ने दी है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ न्याय होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\